July 9, 2025 8:25 am

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री एवं प्रतिनिधि मंडल ने किया कलेक्टर से शिकायत

Anil

दुर्ग। कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विभिन्न समस्याओं की शिकायत की है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने 18 बिंदुओं पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के साथ रिसाली निगम की समस्या शामिल है।

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेंद यादव, नंदकुमार सेन, राकेश हिरवानी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, श्रीमती योगिता चंद्राकर पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती लक्ष्मी साहू पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग, देवराज चतुर्वेदी, मनीष साहू,श्रीमती आशा मिश्रा जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, विक्की मिश्रा, श्रीमती शशि सिंन्हा महापौर नगर निगम रिसाली, जहीर अब्बास पार्षद नगर निगम रिसाली, मुकुंद भाऊ अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, डीकेन्द्र हिरवानी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत उतई, मोहित वालदे मुख्य रूप से उपस्थित थे।


पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र एवं रिसाली नगर निगम में समस्याओं का अंबार है जिसमें भारतमाला परियोजना, नई रेलवे लाइन के अंतर्गत जमीन खरीदी बिक्री पर रोक मनरेगा के कार्यों की मानव दिवस कम करना डीएपी खाद की कमी मुख्यमंत्री आवास के अंतर्गत हितग्राहियों को किस्त देने में देरी ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती जनपद पंचायत दुर्ग में 15 वे वित्त मद की राशि का भेदभाव तरीके से वितरण दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत कोई भी नई शराब दुकान नहीं खोला जाए एवं पुराने चल रहे दुकानों को बंद किया जाए। रिसाली नगर निगम के कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ विकास कार्यों में भेदभाव खत्म कर सभी वार्डों में विकास कार्यों की स्वीकृति दी जाए रिसाली नगर निगम में पिछले वर्ष स्वच्छता टेंडर राशि 6.50 करोड़ के विपरीत एमआईसी के सख्त विरोध के बावजूद इस वर्ष 12.50 करोड़ का ठेका दे दिया गया जबकि निगम की वित्तीय स्थिति कमजोर और इतने आय के कोई स्रोत ही नहीं है ऐसे में निगम घाटे में रहेगा। निगम में छोटे स्तर के कर्मचारियों को प्रभारी बना दिया गया है जिससे निगम के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है अनुभवी कर्मचारी अधिकारी को दायित्व दिया जाए। रिसाली निगम में प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसी भी काम के दस्तावेजों के अवलोकन व जानकारी से महापौर और परिषदों को जानबूझकर दूर रखा जा रहा है।

mirchilaal
Author: mirchilaal


Leave a Comment

Read More

Read More