
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अपना 47वां जन्मदिवस पौधरोपण कर मनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर जन्म दिन की बधाई थी। इसके अलावा जिलेभर के लोग उनके गृह ग्राम धौराभांठा पहुंचकर शुभकामनाएं दी।


जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सुबह 9 बजे धान खरीदी केंद्र सेलूद में पर्यावरण संरक्षण की संदेश देने पौधरोपण किया। उन्होंने यहां आम का पौधा लगाया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई 3 स्थित निवास में भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मिठाई खिलाकर जन्म दिन की बधाई दी। ठाकुर ने धौराभाठा स्थित निवास में समर्थकों के साथ पौधारोपण किया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है। हम सभी को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढिय़ों को एक अच्छा स्वच्छ वातावरण दे सकें। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए पौधा जब तक पेड़ का रूप नहीं ले तब तक उनकी देखभाल करते रहना चाहिए। आज के समय की मुख्य जरूरत है हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार होते है पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अपने शुभ अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करें ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकें।
ये पहुंचे बधाई देने गृहग्राम
पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, शहर अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, ओनी महिलांग, रामप्यारी वर्मा, सुनीता चनेवार, करीम खान, प्रहलाद वर्मा, द्वारिका साहू, अश्विनी साहू, डीकेंद्र हिरवानी, गोपाल देवांगन, नीरज सोनी, संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, हीरा वर्मा, प्रदीप चंद्राकर, आकाश ठाकुर, अजय सिंगौर, मुकेश साहू, आनंद ताम्रकार, शिशिरकांत,विनोद गुप्ता, दीपक भाटिया, दीपक ठाकुर, हरीश ठाकुर, विक्की चंद्राकर, सोमेश चंद्राकर इस दौरान मौजूद रहे।

Author: mirchilaal
