July 9, 2025 8:21 am

योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक विधि है- देशमुख

Anil

अंडा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिवन प्रखर वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम कुथरेल में योग का आयोजन किया गया, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक प्रदीप चंद्राकर के द्वारा योग अभ्यास कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से लोमस चंद्राकर सभापति जनपद पंचायत दुर्ग, दीनानाथ चंदाकर के साथ सैकड़ो की संख्या में युवा, महिला एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इस आयोजन को लेकर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रेमलाल देशमुख ने कहा कि योग का उद्देश्य आत्मिक शांति मानसिक स्थिरता और शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त करना है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक विधि है। योग के लिए हमें हर दिन समय निकालने की जरूरत है। आयोजन को वृहद रूप में किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। योग से सभी के चेहरे खिल उठे। योग का सभी ने भरपूर आनंद उठाया।

mirchilaal
Author: mirchilaal


Leave a Comment

Read More

Read More